Tuesday, October 20th, 2026

115 साल पुरानी आइसक्रीम बनाने वाली कंपनी का कमाल, एक साल में निवेशकों का पैसा किया डबल

 नई दिल्ली
 
पहले कोविड-19 फिर रूस और यूक्रेन युद्ध की वजह से शेयर बाजार (Share Market) की हालत खराब है। लेकिन इस मुश्किल दौर में भी कुछ स्टाॅक ने अच्छा प्रदर्शन किया है। जिनकी वजह से इस कठिन समय में कुछ निवेशकों ने अच्छा पैसा बनाया। इसी लिस्ट में Vadilal Industries के शेयर भी शामिल हैं। इस स्माॅल कैप कंपनी के शेयरों ने बीते एक साल में छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। बीते 6 महीने की अगर बात करें तो एक शेयर की कीमत 880 रुपये से बढ़कर 2112.20 रुपये हो गई है। बता दें, कंपनी 115 साल पुरानी है।
 

बीते 3 साल के प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी के शेयर का भाव 493 रुपये से बढ़कर 2112.20 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। यानी कंपनी के शेयरों की कीमतों में 328.39% की उछाल देखने को मिली है। बीते एक साल की अगर बात करें तो कंपनी के शेयर का भाव 1026 रुपये से बढ़कर 2112.20 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। यानी, इस दौरान शेयर का भाव दोगुना हो गया। 18 जुलाई 2022 को कंपनी के शेयर का भाव 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। वहीं, 25 जनवरी 2022 को यह स्टाॅक 52 सप्ताह के न्यूनतम स्तर 823.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। तब से अबतक Vadilal Industries के शेयरों में 156.64% की उछाल देखने को मिली है।

एक लाख रुपये के निवेश पर मिला कितना रिटर्न?
जिस किसी ने 6 महीने पहले एक लाख रुपये का दांव खेला होगा तो उसका रिटर्न बढ़कर 2.40 लाख रुपये हो गया होगा। वहीं, एक साल पहले जिसने Vadilal Industries के शेयरों पर भरोसा जताया होगा उसके एक लाख रुपये रिटर्न अब बढ़कर 2.05 लाख रुपये हो गया होगा। बता दें, इस कंपनी की स्थापना 1907 में हुई थी। Vadilal Industries का मार्केट कैप 1518.50 करोड़ रुपये का है।

क्या और कहां व्यापार करती है कंपनी
कंपनी आइसक्रीम, फ्रोजन डेजर्ट, प्रोसेस्ड फूड के साथ अन्य डेरी उत्पाद बनाती है। मौजदा समय में कंपनी 45 देशों में कारोबार करती है। इन देशों में साउथ अमेरिका, यूरोप, एशिया और ऑस्ट्रेलिया माहदीप के देश शामिल हैं।

 

 

#आइसक्रीम

Source : Agency

पाठको की राय