Tuesday, October 20th, 2026

अनार खाने के जबरदस्त फायदे

 आज हम आपके लिए लेकर आए हैं अनार (Pomegranates ) के फायदे. यह एक स्वस्थ शरीर के लिए सबसे अच्छा फल माना जाता है. अनार देखने में जितना खूबसूरत दिखता है, उतने ही शानदार और स्वादिष्ट इसके फायदे हैं.

हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक एक अनार में 7 ग्राम फाइबर, 3 ग्राम प्रोटीन, 30 प्रतिशत विटामिन सी, 16 प्रतिशत फोलेट, 12 प्रतिशत पोटैशियम पाया जाता है. एक कप अनार से 24 ग्राम शुगर और 144 कैलोरी ऊर्जा भी प्राप्त होती है. अनार में पाए जाने वाले दो तत्वों के कारण यह बेशकीमती फल बन जाता है.

सेहत के लिए क्यों खास है अनार का सेवन
डाइट एक्सपर्ट डॉक्टर रंजना सिंह के अनुसार, अनार में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण पाया जाता है, जिसके कारण इसमें डाइबिटीज, कैंसर, अल्जाइमर, मोटापा जैसी बीमारियों से लड़ने की क्षमता होती है. खास बात ये है कि अनार बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन ठीक रखता है, जिसे आप बीमार नहीं पड़ते.

अनार में पाए जाने वाले पोषक तत्व

अनार में फाइबर, विटामिन के,सी, और बी, आयरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आपको स्वस्थ्य रखने में मदद कर सकते हैं. अनार के न सिर्फ दाने खाए जा सकते हैं, बल्कि इसका जूस निकालकर भी सेवन किया जा सकता है.

अनार खाने का सही समय

डॉक्टर रंजना सिंह कहती हैं कि आम तौर पर किसी भी फल का सेवन करना सुबह के वक्त सबसे अच्छा होता है. सुबह उठने के बाद एक नाश्ते से आधा घंटा पहले या नाश्ते के साथ इस फल का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा मिलती है.

1. ब्लड प्रेशर को संतुलित रखे

दो सप्ताह तक रोजाना 150 एमएल अनार के जूस का सेवन हाइपरटेंशन को बहुत कम कर देता है. अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स खून की वाहिकाओं में फैट को जमा नहीं होने देता है. लिहाजा ये अनार का सेवन ब्लड प्रेशर को कम करने में फायदेमंद है.

2. मेमोरी बढ़ाने में फायदेमंद

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अनार से मेमोरी बढ़ती है. एक अध्ययन में पाया गया था कि जब सर्जरी के बाद मरीज को 2 ग्राम अनार से निकाले गए तत्वों को दिया गया, तो उसमें मेमोरी की क्षमता बढ़ गई.

3. वज़न कंट्रोल रखने में मददगार

अनार पोषक तत्वों से भरा होता है, लेकिन इसमें कैलोरी बहुत कम पाई जाती है, जिसे खाने के बाद पेट भरा रहता है. अगर आप तेजी से वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं तो दिन में एक अनार जरूर खाएं या इसका जूस पीएं.

4. फ्री रेडिकल्स से बचाने में कारगर

फ्री रेडिकल्स हमें वक्त से पहले बूढ़ा बनाते हैं. अगर आप जवान रहना चाहते हैं तो डाइट में अनार को शामिल करें. यह एंटी-एजिंग का बहुत बड़ा स्रोत है.

5. पाचन को भी ठीक करे

अनार में विटामिन A, C और विटामिन E भी मौजूद होता है जो अच्छी सेहत के लिए उपयोगी है. अनार ऑर्थराइटिस से बचाता है, साथ ही पाचन को भी ठीक रखता है.  

6. गर्भवती महिला के लिए लाभकारी

गर्भवती महिला के लिए अनार का सेवन बहुत ही लाभकारी होता है. इससे खून की कमी नहीं होती और साथ ही यह पानी की मात्रा भी शरीर में बनाए रखता है. अनार में पाए जाने वाले मिनरल्स, विटामिन, फ्लोरिक एसिड गर्भवती महिलाओं के गर्भ में पल रहे बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं.

पुरुषों के लिए लाभकारी

जिन पुरुषों को शारीरक कमजोरी, थकान इत्यादि की परेशानी होती है, उनको अनार का सेवन बहुत ज्यादा लाभदायी होता है. इससे पौरुषत्व बढ़ाने में सहायता मिलती है. रोजाना एक अनार का सेवन पुरुष को जरूर करना चाहिए.

 

Source : Agency

पाठको की राय