Sunday, October 25th, 2026

आज सुबह से अमरनाथ यात्रा फिर शुरू

पहलगाम

 अमरनाथ में बादल फटने की त्रासदी के कारण 16 श्रद्धालुओं की जान चले जाने के बाद पूरे सुरक्षा प्रबंध के साथ तीर्थ यात्रा फिर शुरू कर दी गई है। सोमवार सुबह अमरनाथ यात्रियों का जत्था आगे के लिए रवाना हो गया। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम से आज से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अमरनाथ गुफा तक जाने वाली सीढ़ियों को रातों-रात बनाई गई है, हालांकि बादल फटने की घटना के बाद कई यात्री दहशत में भी है। अमरनाथ यात्रा के प्रबंधन में जुटे अधिकारियों ने बताया है कि आधार शिविर से लगभग 2,000 से 3,000 तीर्थयात्रियों को चंदनवाड़ी की ओर जाने की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों के एक नए जत्थे को पहलगाम के नुनवान बेस कैंप से पवित्र गुफा की ओर बढ़ने की अनुमति दी गई है। अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास बादल फटने की घटना के बाद पिछले दो दिनों से यात्रा रोकी गई थी।

 

#अमरनाथ यात्रा

Source : Agency

पाठको की राय