Sunday, October 25th, 2026

ऊधमपुर में अमरनाथ सुरक्षा काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट, DSP और 3 पुलिसकर्मी घायल

जम्मू कश्मीर
 ऊधमपुर में अमरनाथ सुरक्षा काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है, जिसमें डीएसपी जम्मू-कश्मीर पुलिस और तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं।एसएसपी उधमपुर डॉ. विनोद कुमार ने कहा है कि उधमपुर पर बाली नाला के पास जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे पर एक अमरनाथ सुरक्षा काफिले के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से डीएसपी और तीन अन्य घायल हो गए हैं।
 
एसएसपी उधमपुर डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि घायल लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल उधमपुर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा सकती है।

 

#सुरक्षा काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट

Source : Agency

पाठको की राय