Wednesday, October 21st, 2026

अमरिंदर सिंह की पत्नी ने ट्विटर की DP बदलकर कांग्रेस को दिया जवाब, बोलीं- कैप्टन फॉर 2022

चंडीगढ़
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी ने ट्विटर की फ्रोफाइल तस्वीर बदलकर कांग्रेस को जवाब दे दिया है। सांसद परनीत कौर ने जो तस्वीर अब लगाई है उसमें कैप्टन भी दिख रहे हैं और उसमें लिखा है, 'कैप्टन फॉर 2022'। कांग्रेस प्रभारी ने हरीश चौधरी ने हाल ही में पत्र लिखकर परनीत कौर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया था और सात दिनों में स्थिति स्पष्ठ करने के लिए कहा था। पंजाब और चंडीगढ़ के पार्टी प्रभारी हरीश चौधरी ने लोकसभा सांसद को लिखा था, "पिछले कई दिनों से, हमें लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं, विधायकों, पटियाला के नेताओं और मीडिया से आपकी पार्टी विरोधी गतिविधियों के बारे में रिपोर्ट मिल रही है। यह जानकारी और खबर तब से आ रही है जब से आपके पति कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दिया है। और पंजाब लोक कांग्रेस नाम से अपनी पार्टी बनाई है। हमें आपके पति की पार्टी के साथ मीडिया में आपकी खुली घोषणाओं से भी अवगत कराया जाता है।"

नोटिस में कहा गया था "कृपया सात दिनों की अवधि के भीतर इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करें। अन्यथा, पार्टी को आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए मजबूर किया जाएगा।" हालांकि, परनीत कौर ने अभी तक कांग्रेस प्रभारी या अपनी पार्टी को कोई आधिकारिक चिट्ठी नहीं लिखी है। और ना ही उन्होंने कोई जवाब दिया है। ट्विटर की तस्वीर बदलने की घटना को परनीत कौर का कांग्रेस को एक जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा की पार्टी उनके खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।

 

 

#Amarinder Singh

Source : Agency

पाठको की राय