Thursday, October 22nd, 2026

एलिसा हीली की लगातार दूसरी सेंचुरी, ऑस्ट्रेलिया 233/1

नई दिल्ली

आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में आज यानि के रविवार को दुनिया की दो मजबूत टीमें ऑस्ट्रेलिया और मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने है। दोनों टीमों की बीच यह खिताबी मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया की ओपनिंग जोड़ी ने टीम को मजबूत शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 160 रन जोड़े। राचेल हेन्स 93 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 68 रन बनाकर आउट हुईं। इस समय एलिसा हीली और बेथ मूनी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। इस बीच, एलिसा हीली ने अपनी लगातार दूसरी वनडे सेंचुरी पूरी की ली है। 39 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 233 रन है।

 

#एलिसा हीली

Source : Agency

पाठको की राय