Saturday, October 24th, 2026

कालीबाड़ी स्कूल के 1997 छात्रों की एल्यूमिनियम मीट 14 अगस्त को

रायपुर
सुंदरी कालीबाड़ी उच्चतर माध्यमिक शाला के वर्ष 1997 बैच का रजत जयंती समारोह का आयोजन 14 अगस्त को रविंद्र मंच में किया जा रहा है।इस समारोह में विदेश में बसे भूतपूर्व छात्र शामिल हो रहे हैं।

इस आयोजन में वर्ष 97 में 12वीं पास आउट छात्रों की उपस्थिति रहेगी,जो छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों एवं विदेशों में भी निवासरत है।वह सभी इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर स्कूल के गुरुजनों का सम्मान समारोह,पूर्व छात्रों के द्वारा संगीतमय कार्यक्रम की प्रस्तुति और एक डायरेक्टरी एवं वेबसाइट का भी विमोचन किया जाएगा।अभी तक 150 छात्रों ने समारोह में आने की सहमति दे चुके हैं।

 

#Aluminum

Source : Agency

पाठको की राय