आलू कबाब
सामग्री
2 आलू (उबले हुए)
2 हरी मिर्च (कटी हुई)
1 टीस्पून अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
1 टीस्पून काली मिर्च पाऊडर
1 टीस्पून सेंधा नमक
1 कप व्रत के चावल
विधि
सबसे पहले उबले हुए आलओं को कद्दूकस कर लीजिए। अब एक बाऊल में कद्दूकस किए गए आलू, हरी मिर्च, अदरक, काली मिर्च पाऊडर और सेंधा नमक मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।, अब इस मिश्रण हाथ में ले और छोटी-छोटी बॉल बना लें। अब इन बॉल्स को व्रत के आटे में रोल करें। अब एक कडाही में तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर तैयार की गई बॉल्स को फ्राई करें। आलू कबाब तैयार है। इन्हें नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।
Source : Agency

पाठको की राय