Tuesday, October 20th, 2026

पढ़ाई से साथ साथ अच्छे संस्कार भी अपने बच्चों को दें

मुंगावली
रविवार को नगर के सुधासागर भवन में 2 अक्टूबर गांधी जयंती को अविजीत समूह मुंगावली द्वारा अहिंसा और शाकाहार का मानव जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है विषय को लेकर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम मुनि श्री 108 अजितसागर जी महाराज, ऐलक श्री 105 दयासागर जी महाराज, ऐलक श्री 105 विवेकानंद सागर जी महाराज के सांनिध्य में आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्रीय विधायक पीएचई राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह यादव मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सबसे पहले पीएचई राज्य मंत्री द्वारा मुनि श्री 108 अजीत सागर जी महाराज को श्रीफल भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया उसके बाद पीचई मंत्री द्वारा कुंडल पुर के बड़े बाबा के चित्र का अनावरण के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया कार्यक्रम में अभिजीत समूह के द्वारा पीएचई राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह यादव का स्वागत पगड़ी बांधकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया।

कार्यक्रम में गांधी जयंती 2 अक्टूबर को अभिजीत समूह द्वारा अहिंसा और शाकाहार का मानव जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है विषय को लेकर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किए गए प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई थी उमंग वर्ग की प्रतियोगिता कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के बच्चों के बीच आयोजित की गई थी जिसमें प्रथम स्थान दिव्यांश राव मोरे पुत्र श्री राजेश राव मोरे केंद्रीय विद्यालय मुंगावली ने प्राप्त किया जिसको प्रतीक चिन्ह के साथ इक्कतीस सौ रुपए की नगद राशि प्रदान की गई द्वितीय स्थान चेतन जैन पुत्र पीयूष जैन केंद्रीय विद्यालय मुंगावली ने प्राप्त किया जिसे इक्कीस सौ रुपए की राशि और प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया तृतीय स्थान प्रियांशी श्रीवास्तव केंद्रीय विद्यालय ने प्राप्त किया जिसे ग्यारह सौ रुपए की नगद राशि और प्रतीक चिन्ह पीएचई राज्य मंत्री द्वारा प्रदान किया गया ।

वही उमंग वर्ग में तीन सांत्वना पुरुस्कार भी प्रदान किए गए जिसके द्वारा विषय पर अच्छा लेख लिखा था सांत्वना पुरुस्कार पाने वालों में प्राची प्रत्यूषा जैन, पार्थ दांगी, स्नेहा राय को प्रदान किया गया वही तरुण वर्ग की प्रतियोगिता कक्षा 9 से 12 तक के छात्र छात्राओं के बीच आयोजित की गई जिसमें प्रथम स्थान भूमि जैन पुत्री राजीव जैन ने प्राप्त किया जिसको इक्कतीस सौ रुपए की नगद राशि प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया वहीं द्वितीय स्थान अदिति सोनी पुत्री सुधीर सोनी ने प्राप्त किया जिसे इक्कीस सौ रुपए की राशि और प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया वहीं तृतीय स्थान वंशिका सोनी पुत्री ओमप्रकाश सोनी ने प्राप्त किया जिसे ग्यारह सौ रुपए की राशि और प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 40 प्रतिभागियों को भी प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में पीएचई राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह यादव बोले कि हमें अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा तो देना ही चाहिए साथ ही उनको अच्छे संस्कार भी देना चाहिए बच्चे भले ही पढ़े-लिखे कम हो पर अगर अच्छे संस्कारवान हैं तो उनकी तारीफ सभी जगह होगी वहीं मंत्री ने कहा कि आजकल के बच्चों को अपने मां बाप के पैर छूने में शर्म आती है जबकि बच्चों को प्रतिदिन सुबह उठकर अपने मां बाप के पैर छूना चाहिए और उनसे आशीर्वाद लेना चाहिए लेकिन आजकल के बच्चे मां बाप के पैर तो नहीं छूते हैं बल्कि दूसरे के पैर छूते देखे जा सकते है जबकि बच्चों को प्रतिदिन अपने माता पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लेना चाइये।

 

Source : Agency

पाठको की राय