Sunday, October 25th, 2026

बहन के साथ राष्ट्र के गौरव की रक्षा का संदेश भी देता है रक्षाबंधन : प्रबंधक

अलीगढ़
इगलास के lbk public senior secondary school में भाई- बहन के प्यार का holy festival rakshabandhan हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें भाइयों की सुंदर कलाइयों पर बहनों ने रक्षा सूत्र बांधकर उनके जीवन की मंगल कामना की तथा भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का वचन दिया। छात्राओं ने खुद बनायी राखियां : पर्व के इस अवसर पर छात्राओं ने अपने हाथों से सुंदर राखियों का निर्माण किया तथा जिन भाइयों को बहन का प्यार या जिन बहनों को भाई का प्यार नसीब नहीं होता ऐसे भाई-बहन के प्रति प्रेम व श्रद्धा दर्शाते हुए विद्यालय में छात्र- छात्राओं को राखी बंधवाई गई तथा सीमा पर तैनात प्रहरी जो घर, गृहस्थी, जवानी, जिंदगी सब कुछ होम कर देते हैं उन्हें बहन की राखियां नहीं मिल पाती ऐसे जवानों को भी विद्यालय की छात्राओं ने राखियां व ग्रीटिंग कार्ड बनाकर प्रेषित किया।

एक दूसरे के प्रति आदर का भी है पर्व : प्रधानाचार्या रुबीना शाहीन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पर्व न केवल भाई- बहन के पवित्र संबंधों का प्रतीक है बल्कि भाइयों के जीवन का एक ऐसा अवसर है जिससे वे बहनों के प्रति आदर, सम्मान व उनकी रक्षा, कर्तव्य का पालन कर समाज व राष्ट्र को सुरक्षित कर सकते हैं।

प्रबंधक ने दी राखी की शुभकामनाएं : राखी के पावन अवसर पर प्रबंधक हरीमोहन अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें बहन की रक्षा करने के साथ-साथ अपने राष्ट्र के गौरव के सम्मान की रक्षा करने का भी संदेश देता है। इतिहास साक्षी है राष्ट्र की रक्षा हेतु विभिन्न धर्मावलंबियों ने रक्षा सूत्र का प्रयोग किया है। इस अवसर पर नीतू तोमर, ज्योत्सना शर्मा, शुभम शर्मा, अलका रानी, अलका शर्मा, नूतन मित्तल सहित अनेक छात्र छात्राएं व शिक्षक गण उपस्थित थे।

 

#Along with

Source : Agency

पाठको की राय