Thursday, October 22nd, 2026

हिन्द स्पोर्ट ग्राउंड के साथ ही तीन और जगहों में लगेगा पटाका बाजार


रायपुर

शहर में इस बार हिन्द स्पोर्ट ग्राउंड के साथ ही बीटीआई मैदान शंकर नगर, ग्रास मेमोरियल मैदान तथा रावण भाठा मैदान में लगेंगे। इसके लिए निगम ने व्यवस्था प्रारम्भ कर दिया है। निगम के अपर आयुक्त बाजार अरविंद शर्मा ने बताया कि निगमायुक्त मयंक चतुवेर्दी की मंशा थी कि शहर की आबादी के मद्देनजर इस बाजार पटाका बाजार हिन्द स्पोर्टिंग मैदान के अलावा कुछ अन्य जगहों पर लगाने का प्रस्ताव बनाया गया। जिससे अधिक भीड़ एक ही जगह पर ना हो पाए। इसके बाद सम्बंधित जोन कमिश्नरों को तैयारी करने के लिए निर्देश दिए गए।

 

Source : Agency

पाठको की राय