Monday, October 19th, 2026

अल्‍मोड़ा: खाई में गिरा कैंटर, हादसे में दो की दर्दनाक मौत

मानिला (रानीखेत)
अल्‍मोड़ा जिले में रानीखेत-रामनगर हाईवे पर सल्‍ट ब्‍लॉक के पनुवाद्योखन के पास कैंटर खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में दो लोंगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। भतरौजखान पुलिस ने देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया मगर वाहन सवारों की जान न बचाई जा सका। दुर्घटना बीती देर रात की है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। रानीखेत रामनगर हाईवे पर पनुवाद्दोयोखन में बेकाबू कैंटर लगभग 500 मीटर गहरे में जा पलटा। एसओ अनीस अहमद के अनुसार देर रात पुलिस का राहत बचाव दल मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे चालक व एक अन्य को निकाल खाई से सड़क तक लाया गया। वहां से दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भतरौजखान पहुंचाया गया। मगर चालक हरीश सैनी (33) पुत्र रमेश चंद्र सैनी निवासी ग्राम जोगीपुरा थाना रामनगर (नैनीताल) व हेल्पर गोधन सिंह रावत (50) पुत्र चंदन सिंह निवासी गजस्सागांजा गांव (दोनों रामनगर नैनीताल) दम तोड़ चुके थे। पुलिस के अनुसार बुधवार को शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

 

#Almora

Source : Agency

पाठको की राय