Tuesday, October 20th, 2026

आल्मन्ड बिरयानी


सामग्री
1/2 कप लंबे स्लाईस्ड बादाम, 3 कप पके हुए चावल, 2 स्पून घी, 2 लौंग, 2 इलायची, 25 मिलीमीटर दालचीनी, 1 तेजपत्ता, 1 स्पून शाहजीरा, 1/2 कप बारीक कटा हुआ प्याज़, 1 स्पून लहसुन, 1/2 कप कटी व उबली हुई फंसी, 1/2 कप उबले मटर, 1 स्पून बारीक कटी हुई हरी मिर्च, 1 स्पून बिरयानी मसाला,1 स्पून नींबू का रस, सजाने के लिए,1/4 कप तले हुए प्याज़, 1 स्पून स्लाईस्ड और तले हुए बादाम

विधि
एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें, बादाम डालकर, मध्यम आंच पर 2 मिनट के लिए भुन लें। छानकर एक तरफ रख दें। लौंग, इलायची, दालचीनी और तेज़पत्ते को उसी पैन में डालकर, मध्यम आंच पर कुछ सेकेन्ड तक भुन लें। शाहज़ीरा और प्याज़ डालकर, मध्यम आंच पर 1 मिनट के लिए भुन लें। लहसुन डालकर, मध्यम आंच पर और कुछ सेकेन्ड तक भुन लें। फण्सी, हरे मटर, हरी मिर्च और बिरयानी मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आंच पर, बीच-बीच में हिलाते हुए, 2-3 मिनट तक पका लें। बादाम और चावल डालकर अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आंच पर, बीच-बीच में हिलाते हुए, 2 मिनट तक भुन लें। नींबू का रस डालकर हल्के हाथों मिला लें। तले हुए प्याज़ और तले हुए बादाम से सजाकर तुरंत परोसें।

 

Source : Agency

पाठको की राय