Tuesday, October 27th, 2026

उपभोक्ता क्यूआर कोड लगाने के लिए बिजली कंपनी कार्मिकों को परिसर में प्रवेश करने दें

भोपाल

 मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने परिसर में स्थापित मीटर पर क्यूआर कोड लगाने के लिए बिजली कंपनी के कार्मिकों को प्रवेश करने दें। कंपनी ने आग्रह किया है कि ऐसे उपभोक्ता, जिनके मीटर परिसर के अंदर स्थापित हैं, बिजली कंपनी के अधिकृत कार्मिक अथवा आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से कार्यरत कार्मिकों को मीटर में क्यूआर कोड लगाने के लिए अपने परिसर में प्रवेश करने दें। उपभोक्ता कार्मिकों से परिचय-पत्र देखने की माँग कर सकते हैं। कंपनी ने अपील की है कि उपभोक्ता अपने परिसर में स्थापित मीटरों में मोबाइल नंबर एवं क्यूआर कोड लगाने के लिए बिजली कंपनी के कार्मिकों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें।

 

 

#उपभोक्ता क्यूआर कोड

Source : Agency

पाठको की राय