Sunday, October 25th, 2026

आरटीई के दूसरे चरण की ऑनलाइन लॉटरी में हुआ स्कूलों का आवंटन

भोपाल

निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार के अन्तर्गत कमजोर वर्ग एवं वंचित समूह के बच्चों को सत्र 2021-22 के लिए दूसरे चरण में ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से स्कूल आवंटित किये गये। संचालक राज्य शिक्षा केंद्र धनराजू एस ने बताया कि दूसरे चरण में 14 हज़ार 880 बच्चों को उनकी च्वाइस के अनुसार स्कूल आवंटित किये गये हैं। ऑनलाइन लॉटरी में 7 हज़ार 887 बालकों को और 6 हज़ार 993 बालिकाओं को स्कूल का आवंटन किया गया है। आरटीई पोर्टल rteportal.mp.gov.in पर दूसरे चरण के आवंटन-पत्र उपलब्ध हैं। पालक आवेदन में अंकित जानकारी दर्ज कर आवंटन की स्थिति चेक कर सकते हैं और आवंटन-पत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं। जिन बच्चों को स्कूल आवंटित हुआ है, वह आवंटन-पत्र की एक प्रति आवंटित स्कूल में ले जाकर 16 अगस्त 2021 से एक सप्ताह की अवधि में निःशुल्क प्रवेश ले सकते हैं। बच्चे के प्रवेश लेते समय ही संबंधित प्रायवेट स्कूल द्वारा मोबाइल एप के माध्यम से बच्चे की जिओटेग एडमीशन रिपोर्टिंग दर्ज की जायेगी।

 

#आरटीई के दूसरे

Source : Agency

पाठको की राय