Thursday, October 22nd, 2026

गठबंधन INDIA ने बढ़ाई BJP की परेशानी! सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा

नई दिल्ली
राजनीतिक दल आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुट गया है। दो बार की मोदी सरकार को टक्कर देने के लिए विपक्ष अब एक साथ आ चुका है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए से मुकाबले के लिए कांग्रेस सहित 26 विपक्षी दलों ने एकता दिखाकर महागठबंधन बनाया है, जिसे INDIA नाम दिया है। इसी गठबंधन को लेकर एबीपी और सी वोटर ने एक सर्वे किया है।

विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA के नाम से लोकसभा चुनाव में बीजेपी को क्या दिक्कत हो सकती है। इसे लेकर किए गए सर्वे में बेहद चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। दरअसल, पटना और फिर हाल ही में 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में हुई विपक्ष एकता की बैठक में गठबंधन के नाम को INDIA रखा गया।

ऐसे में पीएम मोदी जहां विपक्षी दलों को उनकी फुल फॉर्म बताकर निशाना साधते हुए ऐसे में अब गठबंधन का नाम INDIA रखने से क्या होगा। इसे लेकर किए गए सर्वे में ज्यादातर लोगों का मानना है कि अब बीजेपी को गठबंधन पर जुबानी हमला करने में परेशानी होगी।

जानिए लोगों ने क्या कहा?
सर्वे के अनुसार 48 फीसदी लोगों का कहना है कि भाजपा को गठबंधन के INDIA नाम रखने पर निशाना साधने पर दिक्कत होगी, जबकि 34 प्रतिशत लोगों को ऐसा नहीं लगता है। वहीं 18 फीसदी लोग ने इसका जवाब 'पता नहीं' दिया है।

क्या विपक्षी गठबंधन पर कांग्रेस हावी?
इसके अलावा एक और सवाल कि क्या कांग्रेस ने विपक्षी एकता के गठबंधन पर कब्जा कर लिया है। इस सवाल पर 37 प्रतिशत लोगों का जवाब हां थी, जबकि 35 फीसदी लोगों का कहना है कि कांग्रेस हावी नहीं हैं। वहीं 28 प्रतिशत लोग का जवाब 'पता नहीं' था।

इतने लोगों ने लिया सर्वे में हिस्सा
रिपोर्ट के मुताबिक इस सर्वे में 2 हजार 664 लोगों से उनकी राय ली गई है। यह सर्वे गुरुवार और शुक्रवार यानी दो दिनों तक किया गया था।

 

#गठबंधन INDIA

Source : Agency

पाठको की राय