Wednesday, October 21st, 2026

मझगवां जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत पड़री में ग्राम रोजगार सहायक पर भ्रष्टाचार के आरोप

जांच के लिये ग्रामीणों ने सैकड़ो की संख्या में मझगवां एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
सतना

सतना जिले के मझगांव जनपद पंचायत के ग्राम पड़री के सैकड़ों ग्राम वासियों का मुख्य आरोप है, कि सचिव एवं रोजगार सहायक ने प्रधानमंत्री आवास योजना में वर्ष 2017 से 2022 तक में जितने भी व्यक्तियों का आवास योजना का लाभ दिया है, उनमें से किसी भी हितग्राही को मजदूरी की राशि व भुगतान नहीं किया गया, केवल उन हितग्राही को मजदूरी का पैसा दिया गया, जो रोजगार सहायक को रिश्वत देते थे।

ग्रामीणों का कहना
ग्राम पंचायत का निवासी न होते हुए भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया, एवं ग्रामीणों का जॉब कार्ड फर्जी मास्टर बनाकर रोजगार (मजदूरी) दर्शाते हुए, मजदूरी का पैसा भी (निकाल)आहरण कर लिया।

ग्रामीणों का कहना जनपद अधिकारियों के नाक के नीचे फर्जीवाड़ा और रिश्वत की धज्जियां उड़ाई जा रही थी, ग्राम वासियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा एवं ग्राम पंचायत की जांच व वसूली एवं दंडात्मक कार्रवाई की मांग की।

 

Source : Agency

पाठको की राय