Thursday, October 22nd, 2026

प्रत्येक ब्लाक में होगा सर्व आदिवासी समाज का स्वंय का सर्वसुविधायुक्त भवन

मनेंद्रगढ़
सर्व आदिवासी समाज का जिले के सभी ब्लाक में स्वंय का सर्वसुविधायुक्त भवन होगा इसके लिये सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरों की पहल पर 40 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

उल्लेखनीय है कि राज्य की कांग्रेस सरकार के द्वारा हर समाजों के लिए भवन की स्वीकृति दी जा रही है इसके पहले शासन द्वारा 8 समाज के भवन के लिए 75 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई थी । 9 अगस्त को मानस भवन बैकुण्ठपुर में विश्व आदिवासी दिवस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने जिले के प्रत्येक विकासखंड में सर्व आदिवासी समाज के लिए खुद का सर्व सुविधायुक्त भवन की घोषणा की थी जिस पर अमल करते हुए विधायक गुलाब कमरों ने प्रयास करना शुरू किया । उनके प्रयासों  से सरकार ने कोरिया जिले के चार विकास खंडों के लिए सर्व सुविधायुक्त भवन सर्व आदिवासी समाज के लिए बनाने हेतु 40 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। विधायक गुलाब कमरों के पहल पर घोषणा के 2 माह बाद सर्व आदिवासी समाज के भवन के लिए सरकार द्वारा राशि स्वीकृत कर दी गई। जिले के सर्वआदिवासी समाज हेतु 4 सर्व सुविधायुक्त समाजिक भवन निर्माण कार्य हेतु विकासखण्ड भरतपुर के लिए 10 लाख रुपये, विकासखण्ड सोनहत के लिए 10 लाख रुपये, विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के लिए 10 लाख रुपये, विकासखण्ड खडगवां के लिए 10 लाख रुपये की शासन स्तर से स्वीकृति मिली है।  विधायक गुलाब कमरो ने समाज  व क्षेत्रवासियों की ओर से  मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष एवं सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत का आभार व्यक्त किया।

 

#building

Source : Agency

पाठको की राय