Sunday, October 25th, 2026

अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय नृत्य स्पर्धा में शिव-साईं डांस अकादमी के सभी बच्चे रहे अव्वल

भिलाई
हाल ही में गुवाहाटी (असम) के नव इवेंट्स एंड इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की 8 वीं अंतरराष्ट्रीय-राष्ट्रीय  वाद्य, संगीत एवं नृत्य स्पर्धा/त्यौहार में स्थानीय शिव-साईं डांस अकादमी के बच्चों ने भाग लिया और प्रथम स्थान पर आ कर इस्पात नगरी भिलाई को गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में अवंतिका आर. सब जूनियर मॉडर्न डांस में प्रथम,इथेल योगेश जूनियर मॉडर्न में प्रथम,एग्निस बीनू जॉन जूनियर फोक में प्रथम,अवंतिका रेड्डी जूनियर सेमी क्लासिकल में प्रथम,अंशिका आर एवं अवंतिका आर. - जूनियर युगल में प्रथम और एग्निस एवं एथेल युगल - जूनियर में प्रथम रहे। वहीं वृंदा राठी ने समारोह में भाग लेकर अन्तराष्ट्रीय नृत्यश्री पुरस्कार प्राप्त किया। इन बच्चों की उपलब्धि पर पालकों व इनके प्रशिक्षक ने हर्ष व्यक्त किया है।

 

#children of Shiv-Sai

Source : Agency

पाठको की राय