Friday, October 23rd, 2026

महागठबंधन के सभी प्रत्याशियों ने किया नामांकन, अमित शाह को लेकर लालू बोले-उल्टा लटका कर सीधा कर देंगे

पटना.

एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर मंथन जारी है। एनडीए के सहयोगी दल के चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा, मुकेश सहनी और बिहार भाजपा के वरीय नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं। सीएम नीतीश कुमार भी आज इंग्लैंड से दिल्ली आ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत महागठबंधन सभी एमएलसी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया। इस मौके पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद थे।

लालू प्रसाद यादव ने गृह मंत्री अमित शाह के उल्टा लटका कर सीधा कर देंगे वाले बयान के सवाल पर कहा कि वह एक बार फंसे थे न.. फिर फसाएंगे। वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी  सरकार लोकतंत्र पर खत्म करने की कोशिश कर रही है। केंद्रीय एजेंसियों का गलत उपयोग किया जा रहा है। बिहार विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत महागठबंधन के पांच उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पर्चा भर दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मौजूद थे। राजद की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, अब्दुल बारी सिद्दीकी, फैसल अली, डॉ. उर्मिला ठाकुर और भाजपा (माले) की ओर से शशि यादव ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।

 

#Lalu said - straighten amit shah by hanging down

Source : Agency

पाठको की राय