Saturday, October 24th, 2026

राठौर क्षत्रिय समाज रायपुर के सामाजिक चुनाव में राठौर मित्र मंडल के सभी प्रत्याशी हुए विजय घोषित

रायपुर
राठौर क्षत्रिय समाज रायपुर के सामाजिक चुनाव में राठौर मित्र मंडल के सभी प्रत्याशी विजय घोषित हुए। राठौर क्षत्रिय समाज रायपुर राठौर चौक के द्वारा सामाजिक चुनाव का आयोजन किया गया जिसमें राठौर समाज के सभी महिला पुरुषों एवं 18 वर्ष के सभी नवयुवक युवतियों ने अपने मतदान का प्रयोग कर राठौर मित्र मंडल के पैनल के सभी सदस्यों को विजई बनाया जिसमें अध्यक्ष पद पर लक्ष्मीकांत माखनलाल राठौर उपाध्यक्ष पद पर शरद कस्तूरचंद राठौर कोषाध्यक्ष पद पर जितेंद्र रामकिशन राठौर सचिव पद पर मुकेश राज कुमार राठौर एवं सचिव पद पर दिनेश दुर्गा शंकर राठौर विजई घोषित हुए। उक्त जानकारी चेंबर आॅफ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री एवं युवा चेंबर के संगठन मंत्री एवं रायपुर आॅप्टिकल एसोसिएशन के सचिव एवं शंकर नगर व्यापारी संघ के  सह सचिव एवं स्कैन आॅप्टिकल शंकर नगर के संचालक विक्रांत राठौर ने दी।

 

#candidate

Source : Agency

पाठको की राय