Wednesday, October 21st, 2026

सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र खुलेंगे

मुंगेली
जिले में कोरोना वायरस (कोविड-19) एवं नए वेरियंट ओमिक्रॉन संक्रमण के दृष्टिगत इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए संभावित उपाय अमल में लाया जा रहा है। जिसके फलस्वरूप जिले में कोविड पॉजिटिविटी दर कम हुई है। जिसे देखते हुए कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों, एकलव्य आदिवासी आवासीय विद्यालय,जवाहर नवोदय विद्यालय,बालक-बालिका छात्रावास तथा आंगनबाड़ी एवं मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों को कल 07 फरवरी से खोलने के निर्देश दिये है। उन्होने समय-समय पर शासन द्वारा कोविड 19 (कोरोना वायरस) हेतु जारी निदेर्शों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। 

 

#schools

Source : Agency

पाठको की राय