नर्मदा मैया की कृपा से सब सुरक्षित : मंत्री पटेल
भोपाल
किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने बताया है कि नर्मदा परिक्रमा के लिए गए हरदा के सभी 56 यात्री सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि द्वारका जी में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। यात्रियों की वापसी के लिए आवश्यक प्रबंध करा दिए गए हैं।
जबलपुर के दौरे पर गए मंत्री पटेल ने दूरभाष पर गुजरात में संपर्क कर हरदा के यात्रियों की वापसी के प्रबंध किये हैं। मंत्री पटेल ने बताया कि रेहटगाँव, नजरपुरा, कालपी इत्यादि लगभग 10 से 12 गाँव के यात्री बस में सवार होकर नर्मदा मैया की परिक्रमा के लिए गए हुए हैं। द्वारका जी में मरम्मत के दौरान बस क्षतिग्रस्त हो गई। सभी यात्री सुरक्षित है और उन्होंने नाव में बैठकर द्वारका जी के दर्शन के लिए निकले। एक यात्री द्वारा पृथ्वी पटेल को बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना दी गई।
मंत्री पटेल ने माँ नर्मदा जी और द्वारकाधीश जी की कृपा से सभी के सकुशल होने पर संतोष जताया। उन्होंने गुजरात सरकार के परिवहन मंत्री पूर्णेश मोदी और द्वारका जिले के कलेक्टर पंड्या से चर्चा कर नर्मदा परिक्रमा वासियों की वापसी के लिए प्रबंध करा दिया है।

पाठको की राय