Wednesday, October 21st, 2026

नियत समय पर कार्यालयों में उपस्थित रहें सभी अधिकारी-कर्मचारी

धमतरी
कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने जिले के सभी अधिकारी, कर्मचारियों को कार्यालयों में नियत समय पर उपस्थित रहने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। ज्ञात हो कि शासन द्वारा माह के सभी शनिवार, रविवार अवकाश और सप्ताह में पांच कार्य दिवस निर्धारित किया गया है। इसके मद्देनजर कलेक्टर ने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया है कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारी, कर्मचारियों का नियत समय सुबह 10 बजे कार्यालय में उपस्थित रहना सुनिश्चित करें। साफ तौर पर कहा गया है कि उक्त निर्देश का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी पर सिविल सेवा आचरण नियमों के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

 

#offices on time

Source : Agency

पाठको की राय