Thursday, October 22nd, 2026

सभी मुस्लिम और ईसाई भी आ जाएंगे आरएसएस के साथ, विधानसभा में बवाल: कर्नाटक के मंत्री

बेंगलुरु

कर्नाटक विधानसभा में भाजपा के सीनियर नेता और मंत्री केएस ईश्वरप्पा के एक बयान पर जमकर बवाल हुआ। उन्होंने कहा कि भविष्य में मुस्लिम और ईसाई भी आरएसएस में शामिल हो जाएंगे। ईश्वरप्पा ने यह बयान तब दिया जब स्पीकर विश्वेश्वर हेगड़े ने कांग्रेस विधायक जमीर अहमद खान से कहा कि वह दिन दूर नहीं है जब सभी लोग आरएसए को 'अपना' मानने लगेंगे। कांग्रेस विधायक ने इस बयान का जमकर विरोध किया।

आरएसएस को लेकर सदन में चर्चा तब शुरू हुई जब विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर बात शुरू की। उन्होंने कहा कि आपस में सम्मान बनाए रखना बहुत जरूरी है। मायने नहीं रखता कि कौन किस विचारधारा का है। उससे पहले अपने व्यक्तिगत संबंध आते हैं। चाहे कोई भाजपा, आरएसएस, कांग्रेस या किसी और दल का हो। आपस में तालमेल बना रहना चाहिए।

बहस के दौरान स्पीकर ने सिद्धारमैया से पूछा, 'आप हमारे आरएसएस से क्यों दिक्कत महसूस करते हैं?' सिद्धारमैया  जवाब दे ही रहे थे तभी विधायक जमीर अहमद खान ने बीच में ही कहा, एक स्पीकर कुर्सी पर बैठकर आरएसएस को 'हमारी आरएसएस' कैसे कह रहा है?

 

#कर्नाटक के मंत्री

Source : Agency

पाठको की राय