Thursday, October 22nd, 2026

CM योगी और केशव के बीच सबकुछ ठीक नहीं ?

लखनऊ
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद भी बीजेपी न सिर्फ डैमेज कंट्रोल में लगी है, बल्कि सांकेतिक राजनीति के जरिए संगठन में ही नहीं बल्कि जनता को यह संदेश भी देना चाहती है कि सब कुछ ठीक है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पांच साल बाद पहली बार ऐसा मौका आया है जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने डिप्टी सीएम केशव मौर्य को अपने साथ गाड़ी में लेकर लोकभवन में कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। दरअसल इससे पहले भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच मतभेद की खबरें सामने आ चुकी हैं। योगी संघ के एक वरिष्ठ नेता दत्तात्रेय होसबोले के साथ केशव के घर लंच करने पहुंचे थे। तब भी केशव और योगी के बीच मतभेदों की खबरें सामने आईं थीं। लेकिन आलाकमान के प्रयास से चीजें दब गईं थीं।
 
केशव और योगी के बीच बढ़ रहीं नजदीकीयां
भाजपा और सरकार में सब कुछ ठीक नहीं है। लेकिन केंद्रीय नेतृत्व के दखल के बाद अब बीजेपी डैमेज कंट्रोल में लगी थी। दूसरी बार ऐसा मौका आया है जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केशव के बीच नजदीकीयां इतनी बढ़ी हैं। चुनाव समाप्त होने के बाद ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने दोनों डिप्टी सीएम के साथ मोदी और शाह से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद ही योगी में यह बदलाव देखने को मिल रहा है कि सीएम के लगभग हर कार्यक्रम में केशव मौर्य नजर आ रहे हैं।

 

#yogi

Source : Agency

पाठको की राय