Wednesday, October 21st, 2026

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के पहले ही दिन ऑक्शन के सारे रिकॉर्ड टूट गए, श्रेयस अय्यर 26.75 करोड़ में बाइक

नई दिल्ली
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के पहले ही दिन इंडियन प्रीमियर लीग के ऑक्शन के सारे रिकॉर्ड टूट गए। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के पहले दिन के दूसरे खिलाड़ी श्रेयस अय्यर थे। आईपीएल 2024 के विजेता कप्तान श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिटेन नहीं किया था। इसके बाद वे ऑक्शन में आए और वे आईपीएल के सबसे महंगे क्रिकेटर बन गए। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में उनके ऊपर धनवर्षा और वे ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उनको पंजाब किंग्स टीम ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा। केकेआर को 2024 में उन्होंने ट्रॉफी जिताई थी।

पिछले साल मिनी ऑक्शन में मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। श्रेयस अय्यर को अब 26.75 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स ने खरीदा है। आखिर तक दिल्ली कैपिटल्स ने श्रेयस पर बोली लगाई, लेकिन पंजाब के पास पर्स ज्यादा है। ऐसे में उन्होंने श्रेयस अय्यर को चुना, जो कप्तानी भी करेंगे। वे दिल्ली कैपिटल्स की टीम की कप्तानी पहले कर चुके हैं और फाइनल तक का सफर तय करा चुके हैं। केकेआर को तो उन्होंने इसी साल चैंपियन बनाया है। ऐसे में ये अच्छी डील पीबीकेएस के लिए है।

 

#Shreyas Iyer

Source : Agency

पाठको की राय