Thursday, October 22nd, 2026

म्यूजिक सिस्टम से संक्रमितों का तनाव दूर कर रहा अलीगढ़ का कोविड अस्पताल

 अलीगढ़ 
कोरोना संक्रमितों का अस्पताल में तनाव कम करने को अस्पताल प्रशासन ने सराहनीय पहल की है। म्यूजिकल इंट्रूमेंट बजाकर वह मरीजों का ध्यान बीमारी से हटाकर म्यूजिक पर ले जा रहे हैं। इससे वह मानसिक रूप से मजबूत हो सकेंगे। पूरे दिन में लगभग पांच घंटे म्यूजिक वार्डों में बजता है। डीडीयू अस्पताल में हर दिन लगभग 200 मरीजों का उपचार मेडिकल स्टाफ द्वारा किया जा रहा है। अस्पताल में भर्ती होने के बाद मरीज को कम से कम 10 दिन तो अस्पताल में रहना ही होता है। अगर उसकी हालत में सुधार आया और वह संक्रमण से मुक्त हुआ तभी डिस्चार्ज किया जाता है। नहीं तो उसका उपचार चलता ही रहता है। कई-कई दिनों ते वार्ड में रहकर मरीजों के मन और मष्तिस्क पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है।

बीमारी के बीच उन्हें मानसिक रूप से तनाव मुक्त करने को डीडीयू अस्पताल के सीएमएस डॉ. शिव कुमार उपाध्याय ने म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट की व्यवस्था की है। प्रत्येक वार्ड में सुबह सात बजे से ही म्यूजिक बजना शुरू हो जाता जो नौ बजे तक चलता है। इसके बाद दोपहर में एक से दो और शाम में चार बजे से छह बजे तक अलग-अलग इंस्ट्रूमेंट बजाकर मरीजों को तनाव मुक्त किया जा रहा है।

 

#कोविड अस्पताल

Source : Agency

पाठको की राय