Monday, October 19th, 2026

Zomato में अपनी हिस्सेदारी घटाने जा रहा है अलीबाबा ग्रुप! आज 5-6% सस्ता शेयर बेचेगी कंपनी

 नई दिल्ली 

स्टॉक मार्केट में आज यानी बुधवार को जौमैटो के शेयरों में काफी हलचल देखने को मिल सकती है। चीन की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग लिमिटेड (Alibaba Group Holding Ltd) जोमैटो (Zomato Ltd) की 3 प्रतिशत हिस्सेदारी बुधवार को बेच सकता है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक चीनी कंपनी जोमैटो के शेयर मंगलवार की क्लोजिंग के मुकाबले 5 से 6 प्रतिशत सस्ता शेयर बेच सकती है। बता दें, एनएसई में मंगलवार को जोमैटो के शेयर 1.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.35 रुपये प्रति शेयर के लेवल पर बंद हुए थे।

रिपोर्ट के मुताबिक ब्लॉक डील के तहत अलीबाबा ग्रुप 200 मिलियन डॉलर की कीमत के जौमेटो के शेयर बुधवार को डिस्काउंट पर बेच सकता है। इसके लिए मॉर्गन स्टेनली को ब्रोकर नियुक्त किया गया है। 30 सितंबर 2022 तक अलीबाबा की जोमैटो में 12.98 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। बता दें, ऊबर टेक्नोलॉजी ने इसी साल अगस्त में 393 मिलियन डॉलर में जोमैटो में 7.8 प्रतिशत की अपनी हिस्सेदारी को बेच दिया था।  

 

#Zomato

Source : Agency

पाठको की राय