Tuesday, October 20th, 2026

आलिया भट्ट को ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण से मिलती है प्रेरणा

मुंबई.
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण से प्रेरणा मिलती है। आलिया भट्ट ने बताया, भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों ने बेहतरीन काम किया है और वो मेरे लिए प्रेरणा का बहुत बड़ा स्रोत रही हैं। ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, ऐसी कलाकार हैं जो मेरी दोस्त भी हैं। मैं भी उनकी तारीफ करती हूं इसलिए मुझे उन्हें बहुत अधिक श्रेय देना होगा क्योंकि उन्होंने एक तरह से रास्ता बनाया है। ' आलिया ने कहा, 'मुझे यह भी लगता है कि हम ऐसे समय में रह रहे हैं जहां विविधता समय की मांग है। आप दुनिया के विभिन्न हिस्सों से अलग-अलग चेहरों को अलग-अलग लहजे में बोलते हुए देखना चाहते हैं। लेकिन सभी एक ही का हिस्सा हैं।

 

#Alia Bhatt

Source : Agency

पाठको की राय