Wednesday, October 21st, 2026

एलर्ट प्राइवेट कंपनी में होगी 102 पदों पर भर्ती, प्लेसमेंट कैंप आज

रायपुर
प्रवर्तन कक्ष, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर के तत्वाधान में 24 नवम्बर बुधवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर जिला रोजगार कार्यालय, रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

इस कैम्प में निजी क्षेत्र एलर्ट प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा कम्पयूटर आॅपरेटर, मार्केटिंग, सिक्योरिटी गार्ड, असिस्टेंट सुपरवाइजर, एजेंट के 102 पदों पर भर्तियां की जानी है। ऐसे आवेदक जिनकी वांछित योग्यता 8वी, स्नातक, स्नातकोत्तर हो वो इस प्लेसमेंट केम्प की साक्षात्कार प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते है।

प्लेसमेंट केम्प में सम्मिलित होने के लिए आवेदक अपने साथ शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता के प्रमाण-पत्र के साथ निवास-जाति, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण-पत्र एवं दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ प्लेसमेंट हेतु निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित हो सकते हैं।

 

#Alert private

Source : Agency

पाठको की राय