Saturday, October 24th, 2026

भीषण हीट वेव का अलर्ट, शिक्षा विभाग ने फिर बुलाई कुलपतियों की बैठक, स्कूलों पर भी होगा फैसला

पटना.

बिहार में अप्रैल के पहले ही सप्ताह की गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने पटना, गया, भागलपुर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, सीवान, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, सासाराम, कैमूर, नवादा, नालंदा, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, लखीसराय, जमुई, मुंगेर और खगड़िया समेत 24 जिलों में हीट वेब का अलर्ट जारी किया है।

वहीं गर्मी को लेकर बिहार आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से अलर्ट जारी होने के बाद शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने कहा कि जरूरत महसूस होने पर थोड़े समय के लिए विद्याालयों को बंद किया जा सकता है। शिक्षा विभाग ने बिहार के सात विश्वविद्यालय के कुलपतियों की फिर से बैठक बुलायी है। दो दिन बाद यानी आठ अप्रैल को शिक्षा विभाग ने बुलायी है। उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक दीपक कुमार सिंह ने राज्य के पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, मुंगेर विश्वविद्यालय, तिलकामांझी विवि , मगध विश्वविद्यालय, नालंदा खुला विश्वविद्यालय, पूर्णिया विश्वविद्यालय और अरबी-फारसी विश्वविद्यालय के कुलपतियों को लेटर भेजकर मीटिंग में आने का निर्देश दिया है।

 

#severe heat wave

Source : Agency

पाठको की राय