Sunday, October 25th, 2026

बिहार के 25 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट, पटना में आंधी के बाद निकली तेज धूप

पूर्णिया.

बिहार के कई जिलों में चल रही ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दिलाई है। आज सुबह मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पटना, भोजपुर, बक्सर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, सारण, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सहरसा, मधेुपरा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, मुजफ्फपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, भागलपुर, खगड़िया जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे से हवा चलने के आसार हैं।

इधर, पूर्णिया, कटिहार, मोतिहारी समेत कई इलाकों में बारिश से लोगों ने राहत मिली है। पटना में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। पटना समेत कई जिलों में तेज हवा चल रही है। इस सप्ताह के अंत तक मानसून बिहार में दस्तक दे सकता है। सुबह करीब साढ़े आठ बजे से पटना के कई इलाकों में धूल भरी आंधी चलने लगी। आसमान में बादल छाए थे। लोगों ने लगा कि आसमान से अब राहत की बूंदें भी बरसेंगी। लेकिन, अचानक मौसम बदल गया। हवा की गति कम हो गई। साढ़े 10 बजे के बाद तेज धूप निकल गई। 11 बजे तक लोगों को काफी गर्मी महसूस होने लगी। मौसम विभाग का कहना है कि शाहाबाद और मगध क्षेत्र में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद फिलहास नहीं है। गया, औरंगाबाद, भभुआ, सासाराम, बक्सर, आरा समेत कई इलाकों में लू का अलर्ट जारी किया गया है।

मोतिहारी में आंधी और बारिश के कारण गिरा पेड़, एक की मौत
मोतिहारी में तेज आंधी और बारिश के कारण आम का विशाल पेड़ एक घर पर ही गिर गया। इसमें दबने से महिला की मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए। इसमें दो की स्थिति नाजुक है। सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे और जेसीबी के सहयोग से पेड़ को हटाया,। वही घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। घटना सुगौली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 की है

 

#rain alert#Bihar

Source : Agency

पाठको की राय