Wednesday, October 21st, 2026

अलकायदा ने अमेरिका के खिलाफ किया जंग का ऐलान 

वॉशिंगटन
जिस बात की आशंका अमेरिकी रक्षा विशेषज्ञों ने जताई थी अब वही होता दिख रहा है। अफगानिस्तान से जैसे जैसे अमेरिकी सेना हटते जा रही है, आतंकी संगठन अलकायदा अपनी स्थिति मजबूत करता जा रहा है। विश्व के सबसे खतरनाक आतंकी संगठन अलकायदा ने अमेरिका के खिलाफ जंग छेड़ने का ऐलान कर दिया है। सीएनन की रिपोर्ट के मुताबिक मारे गये आतंकी ओसामा बिन लादेन के इस संगठने अमेरिका के खिलाफ हर मोर्चे से जंग छेड़ने का ऐलान कर दिया है। ओसामा बिन लादेन ने ही अमेरिका पर 11 सितंबर 2001 को हमला करवाया था जिसके बाद अमेरिका ने पाकिस्तान में घुसकर ओसामा बिन लादेन को मारा था, लेकिन माना जा रहा है कि अमेरिकी सैनिकों के अफगानिस्तान से निकलने के साथ ही अलकायदा ने फिर से अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं।

 अलकायदा का ऐलान अफगानिस्तान शांति समझौते के तहत पिछले साल डोनाल्ड ट्रंप ने अफगानिस्तान से अमेरिकन सैनिकों को निकालने का समझौता किया था जिसे जो बाइडेन ने भी आगे बढ़ाया है। अब अफगानिस्तान में सिर्फ 2500 अमेरिकी सैनिक हैं, जिनका भी वहां से निकलना शुरू हो चुका है। लेकिन, सीएनन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अलकायदा ने कहा है कि उसकी अमेरिका के खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है और वो अमेरिका पर फिर हमले करेगा। सीएनन ने अलकायदा के एक सीनियर नेता से बात की है, जिसमें अलकायदा के नंबर दो नेता ने कहा है कि 'अमेरिका के खिलाफ हमारी लड़ाई हर मोर्चे पर जारी रहेगी, जबतक की अमेरिका विश्व के तमाम इस्लामिक देशों में अपनी दखलअंदाजी खत्म नहीं कर देता है'। सीएनन के मुताबिक इससे पहले अलकायदा के नेताओं से किसी सवाल का जबाव मिलना दुर्लभ होता था, और अलकायदा अलग से अपना प्रोपेगेंडा चलाता था, लेकिन इस बार अलकायदा ने अमेरिका के लिए चेतावनी जारी कर दी है। 

हो सकता है हमला! वेस्ट प्वाइंट सीटीसी सेंटिनेल के एडिटर इन चीफ और टेरेरिज्म एनालिस्ट पॉल क्रिकेशंक ने किसी आतंकी घटना को अंजाम देने की आशंका से इनकार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि 'अलकायदा के आतंकी अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों के बाहर निकालने के जो बाइडेन प्रशासन के फैसले से डर महसूस करते हैं, लेकिन वे कई हालिया नुकसानों से ध्यान हटाने की कोशिश भी कर सकते हैं'।
 

 

#अलकायदा

Source : Agency

पाठको की राय