Monday, October 19th, 2026

नए बच्चे के स्वागत की खबरों के बीच एक्स गर्लफ्रेंड के साथ समय बिता रहे अल पचीनो

लॉस एंजेलिस
83 साल की उम्र में हॉलीवुड लेजेंड अल पचीनो पिता बनने को लेकर काफी सुखियां बटोर रहे है। उनकी 29 वर्षीय गर्लफ्रेंड नूर अलफल्लाह प्रेग्नेंट हैं। यह कपल जल्द ही बच्चे का स्वागत करेंगे। लेकिन पचीनो, इन दिनों अपनी एक्स गर्लफ्रेंड बेवर्ली डी एंजेलो (71) के साथ समय बिता रहे है।

पेज सिक्स के अनुसार, पचीनो को हाल ही में उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड बेवर्ली डी एंजेलो और उनके दो जुड़वा बच्चों 22 वर्षीय जुड़वां एंटोन और ओलिविया के साथ रविवार दोपहर लॉस एंजेलिस में हैंगआउट करते हुए देखा गया। 2004 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था, लेकिन दोनों अच्छे दोस्त बने रहे। फैमिली आउटिंग में, अल पचीनो ने ब्लैक पैंट, वी-नेक शर्ट और स्पोर्ट्स जैकेट पहनी हुई थी।

डेली मेल के अनुसार, पचीनो और नूर प्रेग्नेंसी को लेकर काफी खुश है, लेकिन उन्होंने माना कि यह न्यूज उन्हें हैरान कर देने वाली थीं। डेली मेल के इनसाइड सोर्स से पचीनो ने साफ किया कि नूर ने अपनी प्रेग्नेंसी नहीं छिपाई थी।

डेली मेल ने कहा कि वह सालों से बच्चा चाहती थी और अल के लिए इससे ज्यादा खुशी की बात नहीं हो सकती थी। कपल के दोस्त ने कहा, वह नूर से प्यार करते है और दोनों एक-दूसरे के लिए एक जैसी फीलिंग्स रखते है।

बता दें कि एक्टर ने नूरअलफलाह को डीएनए टेस्ट कराने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि उन्हें मेडिकल कंडीशन है। इसके चलते वे पिता नहीं बन सकते थे। तब नूर ने टेस्ट करवाया और इसमें पता चला कि नूर के बच्चे के पिता अल पचीनो ही है।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय