Thursday, October 22nd, 2026

महिलाओं को स्वावलंबी बनाने सिलाई सेंटर के साथ कोचिंग क्लास चला रही अल मदद सोसाइटी

भिलाई
महिलाओं को स्वावलंबी बनाने सेक्टर-7 भिलाई की संस्था अल मदद सोसाइटी एजुकेशन एंड वेलफेयर ने सिलाई सेंटर के साथ-साथ कोचिंग क्लास की शुरूआत की है।  सोसाइटी की संस्थापक और अध्यक्ष अंजुम अली ने बताया कि एक गैर सरकारी संगठन के तौर पर अल मदद महिला सशक्तिकरण की दिशा में सक्रिय है। मुस्लिम महिलाओं द्वारा संचालित इस सोसाइटी ने पिछले 3 वर्षों में 30 गरीब छात्रों की शिक्षा के लिए भुगतान किया है।

वहीं संस्था की ओर से जरूरतमंदों को मेडिकल सुविधा भी प्रदान की जा रही है। संस्था ने एक जरूरतमंद को पेसमेकर लगवाया है और हर महीने जरूरतमंद 4 से 5 लोगों को चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से करियर मार्गदर्शन और कोचिंग क्लास भी शुरू करने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सिलाई क्लास सेक्टर-7 में शुरू की गई है। इसी तरह मसाला उद्योग और मैरिज ब्यूरो भी शुरू किया गया है। सोसाइटी के सदस्यों में कौसर खान, शबाना सिद्दीकी, शाहीन खान, फरीदा अली, रुखसाना सिद्दीकी, रेहाना परवीन, निशात परवीन, नीलोफर, परवीन, निकहत, शमीमा खान, नरगिस, अमीना, दिलशाद, हीरा बख्श और एसएन शेख सहित अन्य शामिल हैं।

 

#Al Madad Society

Source : Agency

पाठको की राय