Tuesday, October 20th, 2026

लंदन से मुंबई लौटे अक्षय कुमार की मां की तबीयत बिगड़ी

मुंबई

 बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मां अरुणा भाटिया (Aruna Bhatia) की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मां की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही खिलाड़ी कुमार लंदन से शूटिंग छोड़ सीधे भारत लौट आए हैं. जानकारी के मुताबिक अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ब्रिटेन में अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिन्ड्रेला' (Cinderella) की शूटिंग कर रहे थे. इस फिल्म के निर्माता वासु भगनानी और निर्देशक रणजीत एम. तिवारी हैं.

शूटिंग छोड़ भारत लौटे अक्षय
सूत्रों के मुताबिक, "उनकी मां बीमार हैं इसलिए आज सुबह वह भारत लौटे. उनकी मां अस्पताल में हैं. वह ब्रिटेन में 'सिन्ड्रेला' की शूटिंग कर रहे थे. उन्होंने भगनानी से अनुमति ले ली है और यहां वापस आए हैं.' 53 वर्षीय एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मां हीरानंदानी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं. हालांकि उन्हें किस दिक्कत के चलते हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है.

 

Source : Agency

पाठको की राय