Monday, October 19th, 2026

पुलिस की गाड़ी पर चढ़कर अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ ने मारी खतरनाक एंट्री, दोनों को देखकर खूब बजीं सीटियां

मुंबई.

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार दोनों ही खतरनाक स्टंट और फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। दोनों जल्द ही फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में एक साथ स्क्रीन भी शेयर करने वाले हैं। फैंस उन्हें पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इसी बीच अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने उमंग 2023 पुलिस इवेंट में हिस्सा लिया। इस दौरान अक्षय और टाइगर की धमाकेदार एंट्री ने सबका दिल जीत लिया। उनकी एंट्री देख पुलिस वालों ने जमकर तालियां और सीटियां बजाईं।

इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने साल 2023 उमंग पुलिस शो में अपनी धमाकेदार एंट्री से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल, अक्षय और टाइगर ने पुलिस के एनुअल सेरेमनी इवेंट में पुलिस की ही गाड़ी पर चढ़कर एंट्री ली। दोनों गाड़ी पर चढ़कर डांस करते हुए एंट्री लेते नजर आए। इस दौरान उनके आस-पास सैकड़ों पुलिस वाले मौजूद थे, जो उन्हें देखकर खुशी से तालियां और सीटियां बजाते दिख। हर कोई अपने कैमरे में इस पल को कैद करता नजर आया। अक्षय ने भी पुलिस वालों से हाथ मिलाया।

लोगों को पसंद नहीं आई ये बात
लुक की बात करें तो इवेंट में अक्षय व्हाइट शर्ट और ब्लैक कार्गो पैंट में काफी जच रहे थे। तो टाइगर ने ब्लू जींस के ऑलिव ग्रीन कलर की टी-शर्ट कैरी की थी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें, एक तरफ जहां अक्षय कुमार और टाइगर के इस एंट्री को काफी पसंद किया जा रहा है, तो वहीं, कई को उनका पुलिस की गाड़ी पर चढ़कर एंट्री करना पसंद नहीं आया। लोग कह रहे हैं कि पुलिस का अपमान है ये। 

कब रिलीज हो रही है बड़े मियां और छोटे मियां
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी बड़े मियां और छोटे मियां को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि अक्षय और टाइगर की फिल्म बड़े मियां और छोटे मियां साल 2024 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर की ये फिल्म फुलऑन एक्शन से भरपूर है। फिल्म में अक्षय और टाइगर के साथ सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा अक्षय  वेलकम 3 (वेलकम टू द जंगल) में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में लंबी चौड़ी स्टारकास्ट है।

 

#Akshay Kumar-Tiger Shroff#dangerous entry#climbing police car

Source : Agency

पाठको की राय