Tuesday, October 20th, 2026

अक्षय कुमार ने दिखाई हाउसफुल 5 के स्टार कास्ट की झलक

 

मुंबई,

 बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म हाउसफुल 5 के स्टार कास्ट की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है।
बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल' का पांचवा संस्करण बना रहे हैं। तरूण मनसुखानी के निर्देशन में बन रही फिल्म हाउसफुल 5 की झलक अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

अक्षय ने इंस्टाग्राम पर अपने सह-कलाकारों जैकलीन फर्नांडीज, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन और डिनो मोरिया को दिखाया है। अक्षय कुमार ,डिनो मोरिया,रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन कैजुअल लुक में दिखे, वहीं जैकलीन फर्नांडीस ने ऑल-ब्लैक आउटफिट में जलवा बिखेरा।

अक्षय ने तस्वीर के साथ लिखा, इस अविश्वसनीय कलाकारों के साथ बस एक और दिन। अभिनेताओं से भरा हाउसफुल, एक क्रूज और बताने के लिए अंतहीन कहानियाँ! हाउसफुल 5, 6 जून 2025 को रिलीज होने वाली है।

 

#Akshay Kumar#Housefull 5

Source : Agency

पाठको की राय