Tuesday, October 20th, 2026

अक्षय कुमार ने 'रक्षाबंधन' के लिए बढ़ाया वजन, कहा- मां के हाथ का हलवा खाने का मौका मिला

बॉलिवुड ऐक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपनी फिल्म 'रक्षाबंधन' (Raksha Bandhan) के लिए तैयारी करनी शुरू कर दी है। फिल्म के लिए उन्होंने अपना वजन बढ़ाया है। अक्षय कुमार हाल ही में आनंद एल राय की फिल्म 'रक्षाबंधन' के सेट पर नजर आए थे और उनका वजन बढ़ा हुआ था। वह इस फिल्म में दिल्ली के लड़के की भूमिका निभा रहे हैं।

अक्षय कुमार ने अपकमिंग फिल्म 'रक्षाबंधन' के लिए 5 किलो वजन बढ़ाया है। बताते चलें कि उन्होंने फिल्म 'सूर्यवंशी' के लिए 6 किलो वजन कम किया था। अक्षय कुमार ने एक न्यूज पोर्टल से कहा, 'मैं वजन बढ़ाने और घटाने का प्रॉसेस एंजॉय करता हूं। मैं इसे स्वस्थ तरीके से करता हूं। मैंने पूरी तरह से प्राकृतिक प्रक्रिया से 5 किलो वजन बढ़ाया है। इसके चलते मुझे मेरी मां के हाथ का बना हलवा खाने का भी अवसर मिला है। क्या आशीर्वाद है।'

अयोध्‍या में 'रामसेतु' की शूटिंग के बाद मुंबई लौटे सितारे, अक्षय संग जैकलीन और नुसरत भी आईं नज़र

अक्षय कुमार इस समय फिल्म 'रक्षाबंधन' की शूटिंग मुंबई में कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके अलावा 5 नए चेहरे नजर आएंगे जो कि फिल्म में उनकी बहनों की भूमिका निभा रही है। फिल्म 'रक्षा बंधन' में भूमि पेडनेकर भी हैं। बताते चलें कि अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की साथ में दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों फिल्म 'टॉइलेटः एक प्रेम कथा' में नजर आए थे।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की पाइप लाइन में फिल्म 'रक्षा बंधन' के अलावा कई बड़ी फिल्में हैं। अक्षय कुमार के पास 'बेल बॉटम', 'सूर्यवंशी', 'अतरंगी रे', 'पृथ्वीराज', 'बच्चन पांडे' और 'राम सेतु' जैसी फिल्में हैं।

जब अक्षय कुमार को राखी बांधना चाहती थीं कटरीना कैफ, जवाब मिला- थप्पड़ खाएगी?

साल 2016 में करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण में कटरीना कैफ पहुंची थीं। इस शो के दौरान कटरीना ने बताया था कि फिल्म 'तीस मार खान' के गाने 'शीला की जवानी' की शूटिंग के दौरान वह अक्षय कुमार को राखी बांधना चाहती थीं मगर अक्षय कुमार ने इसके लिए मना कर दिया था। अक्षय के बाद कटरीना अर्जुन कपूर को भी अपना राखी भाई बनाना चाहती थीं।

 

Source : Agency

पाठको की राय