Wednesday, October 21st, 2026

अकरम ने राहुल की प्रशंसा की

लाहौर.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने भारतयी बल्लेबाज केएल राहुल की जमकर सराहना की है। अकरम ने कहा कि उन्हें राहुल के स्ट्रेट ड्राइव देखकर सचिन तेंदुलकर की याद आ जाती है। अकरम ने कहा कि कहा, राहुल की बल्लेबाजी के कारण ही भारतीय टीम पहले क्रिकेट टेस्ट में बेहतर हालत में पहुंची है। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय उनके बल्लेबाजोंराहुल और यशस्वी जायसवाल को जाता है। इन दोनो ने ही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का प्रभावहीन कर दिया।

राहुल के शानदार स्ट्रेट ड्राइव देखकर मुझे सचिन की याद दिला आ गयी। अकरम ने आगे कहा, ऑस्ट्रेलिया में उपमहाद्वीप की टीम का आना और मेजबान टीम पर दबाव बनाना मुझे हमेशा ही अच्छा लगता है1 भारतीय टीम लंबे समय से ऐसा कर रहा है, मुझे पूरी उम्मीद है कि भारतीय टीम यह टेस्ट मैच जीत सकती है।पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत शानदार स्थिति में है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने के मामले में राहुल ने रोहित शर्मा, कपिल देव, गौतम गंभीर, रवि शास्त्री को भी पीछे छोड़ दिया है।

 

 

#Wasim Akram

Source : Agency

पाठको की राय