Tuesday, October 20th, 2026

बीजेपी पर अखिलेश का हमला, किसानों का इंकलाब, बाइस में बदलाव, डूब जाएगा बीजेपी का सूरज

लखनऊ
समाजवादी पार्टी (सपा) के अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के मुखिया जयंत चौधरी के बीच चुनावी गठबंधन पर सहमति कायम होने के बाद आज मेरठ में सपा-रालोद की पहली संयुक्त रैली से गठबंधन के चुनाव प्रचार की औपचारिक शुरुआत हो गई है। अखिलेश और जयंत रैली स्थल पर पहुंच गए हैं। रैली में भारी भीड़ उमड़ी है। मंच पर चौधरी अजित सिंह के बड़े-बडे़ कटआउट लगाए गए हैं। साथ ही मंच पर गन्ना भी बाधा गया है। ऐसा माना जा रहा है मंच से किसान को साधने की कोशिश की जाएगी। वहीं दबथुला में मंच से अखिलेश यादव कई ऐलान भी कर सकते हैं।

 

 

#Akhilesh

Source : Agency

पाठको की राय