Friday, October 23rd, 2026

पांच अगस्त को अखिलेश यादव निकालेंगे साइकिल यात्रा, इन 10 मुद्दों पर घेरेंगे सरकार को 

लखनऊ
2022 में उत्तर प्रदेश के अंदर विधानसभा चुनाव है। चुनाव से पहले सत्ताधारी पार्टी भाजपा समेत सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई है। इस क्रम में सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव 5 अगस्त को साइकिल यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रत्येक जनपद में तहसील स्तर पर निकाली जाएंगी। साइकिल यात्रा 5 से 10 किलोमीटर चलेगी। टेस्ट ड्राइव ऑफर: निसान मैग्नाईट अब आपके शहर में - यहां क्लिक करें। बता दें कि अखिलेश यादव 5 अगस्त को लखनऊ में स्वयं इस साइकिल यात्रा की अगुवाई करेंगे।

 सपा की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, 'यह यात्रा मोहम्मद आजम खां को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल में रखने, चरम पर अपराध और भ्रष्टाचार, बेलगाम मंहगाई, किसानों पर काले कृषि कानूनों की मार, बेरोजगारी से बेहाल नौजवान, महिला उत्पीड़न, आरक्षण पर 'संघी' प्रहार, जिला पंचायत में धांधली के कारण लोकतंत्र पर खतरा और चैपट स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण कोरोना से हुई मौतें जैसे 10 मुद्दों को लेकर हो रही है। इस यात्रा का प्रारम्भ प्रत्येक जनपद में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता झंडी दिखाकर करेंगे।
 

 

#अखिलेश यादव

Source : Agency

पाठको की राय