Wednesday, October 28th, 2026

अखिलेश यादव नुपुर शर्मा पर ट्वीट कर फंसे, NCW ने लिखा दो पन्नों का शिकायती पत्र; कहा- तुरंत की जाए कार्रवाई

नई दिल्ली
राष्ट्रीय महिला आयोग ने निलंबित भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा पर किए गए अखिलेश यादव के ट्वीट का संज्ञान लिया है। चेयरपर्सन ने उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की है। चेयरपर्सन ने उत्तर प्रदेश सरकार से लिखित शिकायत में कहा है कि संबंधित कानून के तहत मामले की जांच हो और अखिलेश यादव के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

NCW ने यह भी कहा कि कार्रवाई के बाद आयोग को अवगत भी कराया जाए। अखिलेश यादव ने एक क्लिप शेयर करते हुए लिखा था, 'सिर्फ़ मुख को नहीं शरीर को भी माफ़ी मांगनी चाहिए और देश में अशांति और सौहार्द बिगाड़ने की सज़ा भी मिलनी चाहिए।'उल्लेखनीय है कि पैगंबर मोहम्मद (Prophet Mohammad) के बारे में की गई टिप्पणी के कारण भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा (Nupur Sharma) को पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद से नुपुर शर्मा मुसीबत में हैं। कोलकाता के दो थानों की तरफ से समन भेजकर हाजिर होने का निर्देश दिया था। नूपुर ने अपनी जान को खतरा बताकर पेशी के लिए चार सप्ताह का समय मांगा था। इस बीच शनिवार को कोलकाता पुलिस ने नुपुर के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है ताकि वह देश से बाहर न जा सकें।

 

 

#Akhilesh Yadav

Source : Agency

पाठको की राय