Wednesday, October 21st, 2026

अखिलेश यादव ने कहा- लोकसभा चुनाव 2024 में हमारी पिछड़ा, दलित और पीडीए की रणनीति कामयाब रही, नकारात्मक राजनीति हारी

लखनऊ
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में हमारी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) की रणनीति कामयाब रही। हमने जनता के मुद्दे उठाए। इससे भाजपा की नकारात्मक राजनीति खत्म हो गई। अखिलेश यादव सपा की संसदीय बोर्ड की बैठक में बोल रहे थे। बैठक में सभी वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यूपी में इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर 43 सीटें जीतने के बाद सपा नेता और कार्यकर्ताओं का जोश हाई है। इसका असर बैठक में भी नजर आया। बताया जा रहा है कि बैठक में ही निर्णय हो जाएगा कि अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देंगे या फिर कन्नौज सीट छोड़ेंगे।

उन्हें इन दोनों में से एक सीट त्यागनी होगी। वह राष्ट्रीय राजनीतिक को आगे बढ़ाने का काम करेंगे या प्रदेश को मजबूत करेंगे इसे लेकर वह आज होने की वाली सपा की संसदीय बोर्ड बैठक में निर्णय ले सकते हैं। इसके बाद आगे की रणनीति बनेगी।

इस बैठक में अखिलेश यादव के भतीजे पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव और चाचा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव की जिम्मेदारी तय की जाएगी। वहीं, सपा कार्यालय के बाहर अखिलेश यादव को बधाई देते हुए पोस्टर लगाए गए हैं। पार्टी कार्यालय के बाहर लगे एक पोस्टर में कहा गया है कि 'सबके श्री अखिलेश, अयोध्या के अवधेश'। बता दें कि समाजवादी पार्टी ने सभी को चौंकाते हुए अयोध्या लोकसभा सीट पर जीत हासिल की है। सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने इस सीट पर जीत दर्ज की।

 

 

#Akhilesh Yadav

Source : Agency

पाठको की राय