Thursday, October 22nd, 2026

अखिलेश यादव बोले बीजेपी को अपना चुनाव चिन्ह बुलडोजर रख लेना चाहिए

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका जा चुका है और अब कुछ ही महीनों का वक्त बचा है. एक तरफ मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलीगढ़ में अपने अभियान की शुरुआत की, तो वहीं लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार के 4-5 महीने बचे हैं, जो करना हो कर लो. अखिलेश यादव बोले कि यूपी में बीजेपी का सफाया होने जा रहा है, बीजेपी को अपनी सरकार का हाल पता है इसलिए मुखिया की भाषा बदल गई है. समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने कहा कि सरकार गरीबों की झोपड़ी तोड़ रही है और घरों को नुकसान पहुंचा रही है, इस सरकार को अपना चुनाव चिन्ह भी बुलडोजर रख लेना चाहिए.

 

Source : Agency

पाठको की राय