Monday, October 26th, 2026

आजमगढ़ लोकसभा सीट से अखिलेश यादव ने दिया इस्तीफ़ा ओम बिरला को सौंपा इस्तीफा

लखनऊ
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से इस्तीफ़ा दे दिया है. हाल ही में हुए यूपी विधानसभा चुनाव में वह करहल विधानसभा सीट से विधायक का चुनाव जीते थे, जिसके बाद से अकटलें लगाई जा रही थीं कि वह विधायकी छोड़ेंगे या फिर सांसद पद से इस्तीफा देंगे. हालांकि अब यह संशय दूर हो गया है. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव मंगलवार दोपहर लोकसभा पहुंचे, यहां उन्होंने स्पीकर ओम बिरला से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया.

अखिलेश यादव के अलावा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने भी लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. वह हालिया विधानसभा चुनाव में रामपुर सीट से निर्वाचित हुए थे. ऐसे में उन्होंने अपनी विधायकी बनाए रखने का फैसला किया. अखिलेश यादव और आजम खान द्वारा लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफे के बाद इन दोनों सीटों पर अब छह महीने के अंदर उपचुनाव कराए जाएंगे.

अखिलेश यादव सांसदी छोड़ने के फैसले से पहले सोमवार को आजमगढ़ पहुंचे थे, जहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी. यहां आजमगढ़ या करहल की सीट के छोड़ने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि यह पार्टी नेताओं के साथ बैठक करके तय किया जाएगा.

 

Source : Agency

पाठको की राय