Wednesday, October 21st, 2026

विधायक दल के नेता चुने गए अखिलेश यादव, शिवपाल को न बुलाने पर दिया यह जवाब

लखनऊ
सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) को विधान मंडल और विधायक दल का नेता चुना गया है। विधायक दल का नेता बनाने का प्रस्ताव अवधेश प्रसाद ने रखा और विधान मंडल दल का नेता चुनने का प्रस्ताव लालजी वर्मा ने रखा। अखिलेश को सर्वसम्मति ने नेता चुना गया।

अखिलेश सदन में जनहित के मुद्दों को उठाएंगे और सरकार की ग़लत नीतियों का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की ग़लतियों को उजागर किया जाएगा। उन्होंने शिवपाल को बुलाए जाने के सवाल पर कहा कि सहयोगी दलो की बैठक 28 मार्च को बुलाई गई है। इसमें सभी सहयोगी दलों के विधायकों को बुलाया जाएगा।

 

 

#Akhilesh Yadav

Source : Agency

पाठको की राय