Wednesday, October 21st, 2026

महानवमी पर अखिलेश यादव और आनंद शर्मा ने दे दी रामनवमी की बधाई

 
नई दिल्ली

शारदीय नवरात्रि के आखिरी दिन यानी महानवमी पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रामनवमी की बधाई दे बैठे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा भी ट्विटर पर यही गलती कर बैठे। हालांकि, ट्रोलिंग के बाद गलती का अहसास होने पर अखिलेश ने पुराने ट्वीट को डिलीट कर नया ट्वीट किया जिसमें महानवमी की बधाई दी।

अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, 'आपको और आपके परिवार को रामनवमी की अनंत मंगलकामनाएं!' जब लोगों ने इस गलती के लिए उन्हें ट्रोल करना शुरू किया तब अखिलेश को वह ट्वीट डिलीट करना पड़ा। समाजवादी पार्टी के मुखिया ने फिर गलती सुधारते हुए नया ट्वीट किया लेकिन तबतक लोगों ने उनके पिछले ट्वीट का स्क्रीनशॉट ले लिया था और नए ट्वीट पर भी उन्हें घेरना जारी रखा।


किसी ने पूछा- पहिलका काहे मिटा दिए सुल्तान तो किसी ने हिंदू धर्म के बारे में अखिलेश के 'ज्ञान' का मजाक उड़ाया।


इसी तरह आनंद शर्मा के ट्वीट पर भी लोग उन्हें घेर रहे हैं। कोई उन्हें ईद मुबारक कहकर चिढ़ा रहा है तो कोई क्रिसमस की बधाई दे रहा है।

 

Source : Agency

पाठको की राय