कोरोना वैक्सीन को अखिलेश यादव ने फिर बताया BJP का टीका, कहा- तिरंगा लगाया जाता तो बढ़ती इसकी गरिमा
लखनऊ
2022 में उत्तर प्रदेश के अंदर विधानसभा चुनाव होने है, जिसमें अब छह महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। तो वहीं, विधानसभा चुनाव से पहले सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव लगातार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साध रहे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर कोरोना वायरस वैक्सीन को बीजेपी का टीका बताया है।
इतना ही नहीं, अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में उत्तर प्रदेश की जनता कोरोना महामारी, श्रमिक पलायन और बढ़ती बेरोजगारी का बुरी तरह शिकार रही है। मंहगाई, बिजली संकट और चिकित्सा क्षेत्र की बदहाली से लोग त्रस्त हैं। जनसामान्य को इन परेशानियों से रोजाना जूझना पड़ रहा है, लेकिन बीजेपी सरकार को इसकी कतई चिंता नहीं है। बीजेपी झूठे वादों से भ्रमित करती है और साजिशन जनहित से इतर मुद्दों को हवा देती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राजनीतिक स्वार्थसाधन का एजेंडा वैक्सीनेशन को भी 'इवेंट' बना देना है।

पाठको की राय